नगर पंचायत पनियरा तिरंगे के रंग रंगा स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर निकली यात्रा सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

 

नगर पंचायत पनियरा जयघोष से गुजा पूरा नगर

हर घर तिरँगा अभियान के तहत निकली भब्य तिरँगा यात्रा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह दे दिखाई हरि झण्डी

हाथों में तिरँगा लेकर देश भक्ति के रंग में रंगे नगरवासी

महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को पनियरा ब्लॉक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रसू गुरू मंदिर से यह यात्रा शुरू होकर पनियरा ब्लाक होते हुए नगर पंचायत पनियरा तक का भ्रमण किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपाई एवं अन्य लोगों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया पनियरा यह तिरंगा यात्रा शुरू होकर नगर पंचायत पनियरा पहुँची
वही जगह-जगह गणमान्यजनो ने तिरंगा यात्रा का स्वागत कर पुष्पवर्षा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति ने की जिला महामंत्री राजेश यादव उर्फ बबलू यादव
पनियरा चेयरमैन उमेश चंद जायसवाल तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से मौजूद रहें युवा नेता राजेश पाल राजेश्वर मद्धेशिया जैसिंह वीरेन्द्र गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर नगर भ्रमण से होकर निकली तो इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *