कश्मीरी पंडितों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाने की धमकी के बाद घाटी में तैनात पंडितों को 25 अगस्त तक प्रशासनिक छुट्टी दे दी गई है

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
12/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – जम्मू-कश्मीर सरकार ने घाटी में तैनात सैकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को 25 अगस्त को प्रशासनिक छुट्टी दे दी है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े समूहों की धमकियों के बाद कश्मीरी पंडितों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने उन्हें ड्यूटी पर न जाने की सलाह भी दी है। घाटी में रुके कर्मचारियों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है. पुलिस ने घाटी में सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया है।

हाल ही में लश्कर से जुड़े एक आतंकी संगठन ने धमकियों के साथ एक हिट लिस्ट जारी की थी।

इसमें सरकारी विभागों में काम करने वाले कई कश्मीरी पंडितों के नाम और संपर्क विवरण शामिल थे।

इनमें से अधिकतर कर्मचारियों की नियुक्ति प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत की गई थी। आतंकी संगठन के धमकी भरे पत्र से कश्मीरी पंडित कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रशासन ने प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत नियुक्त सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

आतंकियों की चिट्ठी में जिनके नाम थे उन्हें जम्मू भेज दिया गया है l
जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *