बंगाली बोलना कोई जुर्म नहीं हो सकता: ममता बनर्जी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/12/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में ओडिशा में बंगाल के लोगों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है ।

ममता बनर्जी ने कहा है, “हम बीजेपी शासित हर राज्य में बंगाली बोलने वाले लोगों पर हुए क्रूर अत्याचार की कड़ी निंदा करते हैं ।

हम डरे-सहमे और परेशान बंगाली बोलने वाले प्रवासी परिवारों के साथ खड़े हैं, हम उन परिवारों को हर मुमकिन मदद देंगे ।

उन्होंने कहा है, “कोई भी कीमत इंसान के जान के बराबर नहीं हो सकती, लेकिन जिन मामलों में मौत हुई है उसमें हम पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद देने का वादा करते हैं ।

ममता बनर्जी ने कहा, “हाल ही में बीजेपी शासित राज्य ओडिशा में जंगीपुर इलाके़ के कुछ प्रवासी मज़दूरों पर कई तरह के अत्याचार हुए हैं” ।

उन्होंने कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि 24 दिसंबर को जंगीपुर के सुती इलाके़ के एक युवा प्रवासी मज़दूर की संबलपुर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, मुर्शिदाबाद में प्रवासी मज़दूर डर के मारे ओडिशा से घर लौट रहे हैं ।

ममत बनर्जी ने कहा, “बंगाली बोलना कोई जुर्म नहीं हो सकता ” ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *