समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल द्वारा 51 वितरित किया गया कंबल

 

रायबरेली। उन्मुख फाउंडेशन के प्रयास से व्यापार मंडल द्वारा समर्पण दिवस पर ठंड से राहत दिलाने का हुआ पुनीत कार्य- अतुल गुप्ता
डीह, रायबरेली
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा की व्यापार मंडल हमेशा जनसेवा समर्पण भाव से करता आ रहा है उसी कड़ी में आज मंडल पदाधिकारी के साथ 51 बुजुर्ग,विधवा माता, एवं दिव्यांग जनों को व्यापार मंडल की टीम के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। जनपद से व्यापार मंडल पदाधिकारी चंद्र प्रकाश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, के के गुप्ता नगर अध्यक्ष, शिखर श्रीवास्तव जिला मंत्री ,कमर नकवी, ताहिर फातिमा एवं सत्येन्द्र यादव सहयोगी द्वारा कंबल वितरण में सहयोग किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि समर्पण दिवस के दौरान भीषण ठंड में गरीबों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से निजात दिलाने का कार्य किया जा रहा है जो 27 दिसंबर तक अनवरत जारी रहेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि उन्मुख फाउंडेशन की प्रबंधक रीता पाण्डेय के सुझाव पर ग्रामीण क्षेत्र की मलिन बस्ती में रह रहे बुजुर्ग ,दिव्यांग एवं विधवा माता को कंबल का वितरण किया गया है। वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णानंद पाण्डेय एवं संचालन तेज नारायण पाण्डेय तथा धन्यवाद एवं आभार सक्षम पाण्डेय द्वारा सभी के प्रति व्यक्त किया गया। कंबल पाने वालों में प्रमुख रूप से दिव्यांग रोहित ,रईस ,बाबूलाल, रमाकांत एवं विधवा माता पार्वती ,जानकी तथा बुजुर्ग रामसेवक ,रामचंद्र ,अवसान, गुरु प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल हुए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *