शहर कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

रायबरेली। मोहल्लों में घूम घूम कर फेरी करने वालों से होशियार करने वाली खबर आई है । जिले में यहाँ बीती पांच फ़रवरी को कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए लगभग ढाई सौ सीसीटीवी खंगाले और आज शंकर प्रसाद सोनी को गिरफ़्तात कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी किये गये ज़ेवरात भी बरामद कर लिए हैं। पकडे गए आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके ऊपर काफी क़र्ज़ था। उसने चोरी कर कर्ज़ा निपटाने की योजना बनाई और घूम घूम कर मोहल्लों में फेरी के दौरान साकेत नगर के सूने पड़े घर को चिन्हित कर लिया। योजना के तहत पांच फ़रवरी को आरोपी ने रात में घर का ताला तोड़ा और बड़ी चोरी को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस फिलहाल एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *