गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर ट्रेनिंग एकेडमी गोरखपुर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए नया गौरव होगा। मजदूरों की संख्या बढ़ा कर इसके निर्माण कार्य में तेजी लाएं।
निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता में किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी रविवार शाम ताल कंदला में निर्माणाधीन राष्ट्रीय कैडेट कोर ट्रेनिंग एकेडमी का निरीक्षण करने सड़क मार्ग से पहुंचे थे। उन्होंने एकेडमी के मॉडल और ड्राइंग मैप का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी की। निर्माणाधीन भवन का भ्रमण कर भौतिक प्रगति का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने हॉस्टल, स्टाफ आवास, मेस के निर्माण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार चौरसिया, परियोजना प्रबंधक विवेक कुमार, स्थानिक अभियंता के एम सिंह को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निर्माण करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों कमिश्नर डॉ अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी दीपक गुप्ता से कहा कि वे इसका आवधिक पर्यवेक्षण करते रहें। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था की तरफ से बताया गया है 60 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। निर्धारित समय तक इसे लोकार्पण के लिए तैयार कर दिया जाएगा। मिट्टी भराई और चाहरदीवारी निर्माण के लिए यूपी सिडको को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एनसीसी के बिग्रेडियर परिमल भारती, कर्नल विशाल दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर अमरनाथ सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।47.88 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा एकेडमी का निर्माणगोरखपुर के ताल कंदला में राष्ट्रीय कैडेट कोर की ट्रेनिंग एकेडमी का शिलान्यास सीएम योगी ने 9 मार्च 2024 को किया था। निर्माण कार्य जून 2024 में शुरू हुआ जून 2026 तक इसे पूरा किया जाना है। कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, जल निगम, यूनिट-42, गोरखपुर 10 एकड़ भूमि पर निर्माण कर रही है। 47.88 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एकेडमी में प्रशासनिक भवन, 150 छात्रों की क्षमता के बालक छात्रावास, 100 छात्राओं की क्षमता के बालिका छात्रावास, डायनिंग हाल, टायलेट ब्लाक, विद्युत स्टेशन, आउटडोर मल्टीएक्टिविटिज एरिया, 50 मीटर के आउटडोर शूटिंग रेंज, ड्रिल प्रैक्टिस पथ, फुटबाल फील्ड, आप्टिकल कोर्स एवं पुशप बीम आदि की सुविधा होगी। इसके अलावा 7.17 करोड़ रुपये की लागत से चहारदीवारी के निर्माण, सभी किनारों पर संतरी पोस्ट, गार्ड रूम, हाईमास्ट फ्लड लाइट के कार्य कराए जाएंगे।11 जिलों का प्रतिनिधित्व करता है एनसीसी गोरखपुर ग्रुपएकता और अनुशासन आदर्श वाक्य वाले एनसीसी ग्रुप गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग के 11 जिलों का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोडा, बलरामपुर श्रावस्ती एवं बहराइच शामिल हैं। इससे जुड़े विश्वविद्यालयों, स्कूलों और कालेजों के कैडेटों को प्रशिक्षण देने हेतु प्रति वर्ष औसतन 25 से 30 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, थल सेना शिविर, इंटर ग्रुप कम्पटीशन, गणत्रंत दिवस परेड की तैयारी के साथ ही अनेक सामाजिक गतिविधियां भी इस ग्रुप की तरफ से आयोजित होती हैं।
डा राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट
गोरखपुर

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
