पाकिस्तान के सामने बड़ा खतरा, सिंधु संधि पर मंत्री शाहबाज का डर, कहा- दक्षिण एशिया में भारत सबसे अहम

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान सरकार के मंत्री अहसान इकबाल ने सिंधु जल संधि मामले में भारत पर गलत रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

इकबाल का कहना है कि भारत एक ऊपरी देश है और वहां से नदियां पाकिस्तान तक बहती हैं।

इसी का फायदा उठाकर भारत पानी को पाकिस्तान के खिलाफ हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है।

अहसान इकबाल ने यह भी कहा है कि दक्षिण एशिया में चीजों को सुचारू रूप से चलाने और स्थिरता के लिए भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है।

एक कार्यक्रम में अहसान इकबाल से सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले के बारे में सवाल किया गया।

इस पर शाहबाज शरीफ की सरकार में योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने कहा, ‘पाकिस्तान के सामने खतरा अब स्पष्ट है कि भारत जरूरत के समय पानी को रोकने के लिए पानी को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *