पाकिस्तान की नजर चीन के चावल निर्यात का रिकॉर्ड बनाने पर है, जिससे उसे भारत की प्रतिस्पर्धा से हटने का मौका मिल सके

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान की नजर इस साल चीन को बड़े पैमाने पर चावल निर्यात करने पर है।

दरअसल, चावल के मुद्दे पर चीन और भारत के बीच कुछ रुकावटें हैं।

ऐसे में पाकिस्तानी कारोबारी और सरकार इसे अपने लिए कमाई के मौके के तौर पर देख रहे हैं।

पाकिस्तान दुनिया के प्रमुख चावल निर्यातकों में से एक है। विश्व चावल बाजार में उसे सबसे बड़ी चुनौती भारत से मिल रही है।

चीन के मामले में वह भारत को झटका देने की कोशिश कर रहा है।

सुत्र के मुताबिक, पाकिस्तान के चावल निर्यातक संघ ने कहा है कि उनके देश से इस साल चीन को लगभग 600,000 मीट्रिक टन हाइब्रिड गैर-बासमती चावल निर्यात करने की उम्मीद है।

चीन ने कथित तौर पर हानिकारक उर्वरकों का उपयोग करने के लिए कुछ भारतीय निर्यातकों पर प्रतिबंध लगाया है।

इससे इस्लामाबाद के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *