ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका की सबसे आधुनिक पनडुब्बी पर कब्ज़ा कर लिया है

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
09/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान ने एक अत्याधुनिक अमेरिकी पनडुब्बी पर कब्ज़ा कर लिया है।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की करीबी ने यह दावा किया है।

फ़ार्स के मुताबिक, यह पनडुब्बी अमेरिकी सेना की सबसे आधुनिक और ‘बुद्धिमान मानव रहित पनडुब्बियों’ में से एक है।

एजेंसी का दावा है कि इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के एंट्री गेट के पास से पकड़ा गया है।

फ़ार्स ने इस ऑपरेशन के बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है कि पनडुब्बी कब और कैसे जब्त की गई।

इस दावे पर फिलहाल अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौरतलब है कि हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है और ईरान ने यह भी कहा है कि उसने अपनी सैन्य रणनीति में बदलाव किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *