सी एम ओ साहब एक नजर इधर भी आखिर किसके सह पर चल रहा मानक बिहीन बैष्णवी अस्पताल प्रशासन बना मूकदर्शक

 

गोरखपुर जनपद के सी एच सी भटहट अन्तर्गत टी वी एस एजेंसी के बगल में अपंजीकृत एवम मानक विहीन अस्पताल संचालित हो रहा है प्रसाशन की मेहरबानी पर अस्पताल संचालक खूब फल फूल रहा है
आपको बताते चले कि भटहट टी वी एस एजेंसी के बगल में स्तिथ वैष्णवी हॉस्पिटल एवम जच्चा बच्चा केन्द्र धड़ल्ले से संचालित हो रहा है जबकि हॉस्पिटल संचालक के पास कोई भी बैद्य डिग्री नही है और सत्यता तो यह है कि संचालक इंटर पास है फिर भी स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी पर बेखौफ बिना किसी डॉक्टर के उपस्थिति में धडल्ले से संचालित कर रहा है

 


आखिर सी एम ओ  साहब इस अस्पताल व संचालक पर इतना मेहरबान क्यो
जबकि भाजपा सरकार में इस तरह के किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है जबकि अबैद्य अस्पताल व क्लीनिक की जांच हेतु जनपद स्तर पर टीम भी गठित है
फिर भी यह अबैद्य हॉस्पिटल सी एच सी के बिल्कुल नजदीक होते हुए भी संचालक निडर होकर धड़ल्ले से संचालित कर रहा है फिर भी अभी तक इस हॉस्पिटल पर कोई कार्यवाही नही किया गया यह भी संदेहास्पद लग रहा है
इस संदर्भ में सी एच सी अधीक्षक डॉ अविनाश सिंह से पुछे जाने पर बताया गया कि हॉस्पिटल संचालक को वैधानिक चेतवानी दे दी गयी है जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी अब देखना यह है कि इस जनपद के सी एम ओ साहब इस अस्पताल और अस्पताल संचालक के ऊपर क्या कार्यवाही करते है या फिर इसको ठन्डे बस्ते में डाल देते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *