पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र के निर्देशानुसार जनपद में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

 

 

महराजगंज जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर के निर्देशानुसार जनपद महराजगंज में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, रेलवे/बस स्टेशनों, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण/भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई।

पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई तथा आवश्यकतानुसार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों से पूछताछ/जांच की गई। इस दौरान आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

महराजगंज पुलिस द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर सतर्कता एवं प्रभावी चेकिंग अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *