साहू चौपाल क़ी नगर टीम का हुआ विस्तार…..


साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति “साहू चौपाल”की एक जनजागरण संगोष्ठी रविवार दिनांक 23 अगस्त को रायबरेली शहर स्थित मनिका रोड पर जिला संरक्षक रामशरण साहू की अध्यक्षता में हुई, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू ने कहा कि साहू चौपाल पूरे प्रदेश में शिक्षा पर जोर देते हुए प्रत्येक जिले में मेधावी छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन विगत सात वर्षों से लगातार कर रहा है, उसी क्रम में रायबरेली में उक्त कार्यक्रम सितम्बर माह में किया जायेगा, जिला महासचिव डॉ. संजीव साहू ने कहा कि इस बार प्रतिभा सम्मान समारोह में रायबरेली जिले की साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार प्रदेश के साथ गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, अम्बेडकर नगर, रामपुर, मुरादाबाद,प्रतापगढ़ महराजगंज, लखनऊ सहित और कई जिलों से साहू समाज के हजारों प्रतिनिधि शिरकत करेंगें,संगोष्ठी का सफल संचालन नगर अध्यक्ष अमित साहू ने किया,संगोष्ठी में जिला महासचिव डॉ. संजीव साहू ने प्रमोद साहू को संरक्षक दीपू साहू, प्रदीप साहू, विनोद साहू को उपाध्यक्ष,निशांत साहू को मीडिया प्रभारी,दिलीप साहू, पीयूष साहू, सूरज साहू, कैलाश साहू, एवं आकाश साहू को मंत्री पद की जिम्मेदारी देते हुए साहू चौपाल को आगे बढ़ाने की लिए प्रेरित किया,कार्यक्रम में जिला संरक्षक आर. डी. साहू, प्रमोद साहू, रमेश साहू, उमाशंकर साहू, शिवप्रताप साहू, विनोद साहू, आकाश साहू, सूरज साहू, दीपू साहू प्रिंशु साहू, राजू साहू, आदि लोग रहें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *