नारायणी नदी में बहे 67 शवों का संग्रहण, खोज एवं पहचान जारी है

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
27/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – रसुवा जिला में भोटेकोसी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ के बाद नारायणी नदी से अब तक 67 शव निकाले जा चुके हैं।

चितवन जिला के सहायक मुख्य जिला अधिकारी चिरंजीवी शर्मा ने बताया कि नदी में बह गये शवों को एकत्र कर लिया गया है।
एकत्रित शवों को अलग-अलग अस्पतालों में सुरक्षित रखा गया है।

उन्होंने बताया कि शव की पहचान और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है।

बुधवार सुबह तिब्बत से आई भारी बाढ़ के कारण रसुवा जिला, नुवाकोट जिला और अन्य जिलों को भारी नुकसान हुआ।

इस संदेह पर कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण गायब हुए लोगों के शव नदी में बहकर चितवन लाए गए होंगे, नारायणी नदी के आसपास खोज और संग्रह अभियान जारी है।

जैसे-जैसे शवों की संख्या बढ़ती जा रही है, चितवन में प्रबंधन में दिक्कत आ रही है।

चूंकि जिले में एक समय में लगभग 50 शव ही रखने की क्षमता है, इसलिए अधिक शवों के प्रबंधन के लिए वैकल्पिक तैयारी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *