नेपाल में बाढ़ के कारण 550 मेगावाट बिजली उत्पादन बंद, भारत ने संभाला मोर्चा, सितंबर से होगी अतिरिक्त आपूर्ति

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
31/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत नेपाल में बिजली की कमी को दूर करने के लिए उसे अधिक बिजली आपूर्ति करने की संभावनाओं पर काम कर रहा है।

मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, भारतीय अधिकारी मौजूदा नियमों और विनियमों के तहत नेपाल को अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने के अनुरोध पर आगे बढ़ रहे हैं।

इसमें भारतीय पावर एक्सचेंजों के डे-अहेड मार्केट (डीएएम) और रियल-टाइम मार्केट (आरटीएम) के माध्यम से पावर ट्रेडिंग भी शामिल है।

नेपाल ने हाल ही में भारत से सितंबर से ही बिजली आयात की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

आमतौर पर नेपाल अक्टूबर से भारत से बिजली आयात करना शुरू कर देता है, जब देश में बिजली उत्पादन और उपलब्धता पर दबाव बढ़ जाता है।

लेकिन हाल ही में आई बाढ़ के कारण नेपाल में बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है।

ऐसे में नेपाल ने सामान्य समय से पहले बिजली आयात करने की इजाजत मांगी है।

सुत्र के मुताबिक, भारत नेपाल की जरूरत के मुताबिक बिजली मुहैया कराने को तैयार है।

दोनों देशों के बीच बिजली का दोतरफा व्यापार होता है और भारत नेपाल से बिजली आयात भी करता है।

26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ से नेपाल में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

बिजली उत्पादन से जुड़ी कई इकाइयां भी इसकी चपेट में आ गईं।

उद्योग के एक अधिकारी के मुताबिक, इस नुकसान के कारण नेपाल की घरेलू बिजली उत्पादन क्षमता करीब 550 मेगावाट कम हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *