10 मिनट के चाय विश्राम और बस ड्राइवर का यू टर्न, जानें कैसे बचा नेपाल बाढ़ से, कैलाश मानसरोवर में 28 लोगों की मौत

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
30/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से बाल-बाल बचे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के 28 तीर्थयात्री शनिवार को सुरक्षित अपने-अपने घर लौट आए।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 28 लोगों के समूह का हिस्सा रहे तिरूपति स्थित ‘साइन इन ट्रैवल्स’ के प्रबंध निदेशक पेम्मासानी वेंकटरमण ने बताया कि कैसे एक छोटा सा चाय का ब्रेक और 10 मिनट की देरी उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

वेंकटरमण ने कहा कि हमें जल्दी से नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्याब्रुबेसी पहुंचना था।

लेकिन चाय के विश्राम और 10 मिनट की देरी ने हम सभी 28 लोगों की जान बचा ली।

हमारे ड्राइवर ने परेशानी को भांपते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी, रास्ता बदला और हमें सुरक्षित निकाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *