श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर गोरखपुर के लिए जारी यातायात डायवर्जन प्लान

जनपद गोरखपुर
​(श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत)
​प्रभावी समय: दिनांक 04-09-2026 को सायं 18:00 बजे (06:00 PM) से दिनांक 05-09-2026 को प्रातः 02:00 बजे (02:00 AM) तक।
​भारी वाहनों के लिए डायवर्जन रहेगा। मार्ग ​टी.पी.नगर चौराहा: से कोई भी भारी वाहन बेतियाहाता अथवा नगर क्षेत्र की ओर प्रवेश नहीं करेगा।ये वाहन नो-एंट्री खुलने के पश्चात फलमंडी एवं मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।​रुस्तमपुर चौराहा: रुस्तमपुर चौराहा से कोई भी भारी वाहन नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।ये वाहन नो-एंट्री खुलने के बाद मोहद्दीपुर चौराहा एवं टी.पी.नगर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
​पैडलेगंज चौराहा: पैडलेगंज चौराहा से कोई भी भारी वाहन छात्रसंघ भवन चौराहा अथवा नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।ये वाहन नो-एंट्री खुलने के पश्चात मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए आगे बढ़ेंगे।​मोहद्दीपुर चौराहा: मोहद्दीपुर चौराहा से कोई भी भारी वाहन विश्वविद्यालय चौराहा अथवा नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। ये वाहन नो-एंट्री खुलने के पश्चात रुस्तमपुर चौराहा, फलमंडी चौराहा एवं टी.पी.नगर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।​खजांची चौराहा: खजांची चौराहा से कोई भी भारी वाहन असुरन चौराहा अथवा नगर क्षेत्र की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।नो-एंट्री खुलने के बाद ये वाहन असुरन चौराहा एवं मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए जाएंगे।​कूड़ाघाट चौराहा: कूड़ाघाट चौराहा से कोई भी भारी वाहन मोहद्दीपुर चौराहा अथवा नगर क्षेत्र की तरफ नहीं जाएगा।ये वाहन नो-एंट्री खुलने के पश्चात ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।​महुआतर तिराहा: महुआतर तिराहे से किसी भी भारी वाहन को गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।ये वाहन नो-एंट्री खुलने के बाद अपने गंतव्य को जाएंगे।यातायात कार्यालय तिराहा: यातायात कार्यालय तिराहा से पुलिस लाइन एवं गोलघर की तरफ भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
​असुरन चौराहा: असुरन चौराहा से काली मंदिर तिराहा की तरफ भारी वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। ये वाहन कौवाबाग तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।तीन-पहिया एवं चार-पहिया (हल्के) वाहनों के लिए डायवर्जन मार्ग
​कचहरी चौराहा: कचहरी चौराहा से तीन-पहिया एवं चार-पहिया वाहन गोलघर चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन हरिओम नगर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
​काली मंदिर तिराहा: काली मंदिर तिराहा से तीन-पहिया एवं चार-पहिया वाहन पुलिस लाइन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिए जाएंगे।ये वाहन गणेश चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।​विशेष नोट: भारी वाहनों के आवागमन हेतु प्रतिदिन रात्रि में खुलने वाली नो-एंट्री (No-Entry) दिनांक 04-09-2026 की रात्रि 22:00 बजे के स्थान पर दिनांक 05-09-2026 को प्रातः 02:00 बजे खोली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *