शिशिर बंशल को जन प्रगति पार्टी ने दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष किया घोषित क्षेत्र में दौड़ी खुशियों की लहर

 

 लखनऊ / उत्तर प्रदेश

जन प्रगति पार्टी ने संगठन के प्रति समर्पण निष्ठा और सक्रियता की भूमिका को देखते हुए पत्रकार / समाजसेवी शिशिर बंशल को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौप दी
आपको बताते चले कि जन प्रगति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा के जारी मनोनयन पत्र से शिशिर बंशल से पार्टी के नीतियों एवम सिद्धांतो के अनुरुप कार्य करते हुए जनहित रचनात्मक आन्दोलन की अपेक्षा की है
शिशिर बंशल की नियुक्ति पार्टी के बरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य जय शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ है इस नियुक्ति से नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिशिर बंशल ने पार्टी के प्रति आभार जताया एवम कहा कि जिस उम्मीद से पार्टी ने हमे यब दायित्व सौपी है मैं पूरी निष्ठा से अपने कार्यो के प्रति सदैव तैयार रहूँगा उन्होंने पार्टी के नीतियों को दिल्ली के आमजनमानस के बीच पहुचाने का प्रयास करूंगा संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओ को सक्रिय व एकजुट करना उनकी प्राथमिकता होगी नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ और समर्थकों से भी संगठन का विस्तार तथा जनहित कार्यो में सहयोग की अपील की है बंशल जी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित होते ही बधाइयों का तांता लगा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *