भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

ब्रिक्स समिट 2026 के मौके पर उनके बीच ये मुलाकात हुई।

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रसिद्ध प्राचीन तमिल ग्रंथ ‘तिरुकुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया।

यह किताब प्रसिद्ध तमिल लेखक तिरुवल्लुवर द्वारा लिखी गई है।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत मंडपम का दौरा किया। वहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी से हुई।

भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेकियन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी नई दिल्ली आए हैं।

शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेखियान के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *