सार्क जर्नलिस्ट फोरम नेपाल की सदस्य टीम को भारत में सम्मानित किया गया

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – जमालपुर अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता का साझा मंच बन गया है।

अखिल भारतीय पत्रकार संघ भारत द्वारा आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय प्रेस वार्ता मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित सिद्धिविनायक मैरेज हॉल परिसर में आयोजित की गई।

सम्मेलन में बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और भूटान सहित भारत के विभिन्न हिस्सों से पत्रकारों ने भाग लिया।

सम्मेलन में बदलती पत्रकारिता की चुनौतियां, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका और समाज के विकास में पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर गंभीरता से चर्चा हुई।

सम्मेलन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह, मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, मुख्य पार्षद पार्वती देवी समेत देश-विदेश से आये वरिष्ठ पत्रकार व अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सम्राट और संचालन अंशू अवस्थी ने किया।

सम्मेलन के दौरान अतिथियों ने अपने लेखन, पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने वाली विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया।

सार्क जर्नलिस्ट फोरम (एसजेएफ) इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजू लामा, सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर बिहार के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण कुमार, सार्क जर्नलिस्ट फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष मोहम्मद सादाब समेत अन्य ने भाग लिया।

उस अवसर पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले राजू लामा, डॉ. शशिभूषण कुमार, मोहम्मद सादाब, अभिलास गुप्ता, पवन साह, अरुण गुप्ता, रूद्र सुबेदी, आरिफ अंसारी, अजमत अल्ली सहित अन्य पत्रकारों एवं हस्तियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

देश के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी देशों के पत्रकारों ने आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान कर पत्रकारिता के क्षेत्र में संवाद, सहयोग और आपसी संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आयोजकों के अनुसार जमालपुर में पहली बार आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रेस कॉन्फ्रेंस ने नेपाल, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान के पत्रकारों को एक मंच पर जोड़कर पत्रकारिता के वर्तमान मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *