पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रशांत कुमार को एआईजेयू का मुंगेर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – आज जमालपुर में आयोजित पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गयीं।

इस क्रम में प्रशांत कुमार को ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन, इंडिया (AIJU) का मुंगेर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह जिम्मेदारी मिलने पर प्रशांत कुमार ने संगठन के पदाधिकारियों और साथही पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे तथा पत्रकारों के हितों एवं पत्रकारिता की गरिमा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

सम्मेलन में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *