प्रधानमंत्री बालेन संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क जा रहे हैं

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – प्रधानमंत्री बालेन शाह संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए आज न्यूयॉर्क जा रहे हैं।

न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की 79वीं महासभा में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री शाह आज शाम 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री शाह 24 सितम्बर को महासभा को संबोधित करने वाले हैं।

वह इस बार भोटेकोशी बाढ़ से हुई जनधन की भारी क्षति के बाद जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में संयुक्त राष्ट्र का ध्यान आकर्षित करेंगे।

महासभा में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री शिशिर खनाल के नेतृत्व में एक टीम पहले ही 20 सितम्बर को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *