राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें छात्राएं, पौष्टिक आहार और स्वच्छता को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कॉलेज, परतावल बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामदरश मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रामदरश मिश्र ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या, पौष्टिक आहार और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोविन्द लाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक भोजन के साथ व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजी प्रवक्ता अंगद साहनी ने भी छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. रामदरश मिश्र, डॉ. गोविन्द लाल, डॉ. किरण गुप्ता, मुक्तार अली अंसारी, अंगद साहनी, स्वाति सिंह, बालगोविन्द, जितेन्द्र पटेल, श्रवण कुमार सिंह, ओंकार चौहान, नेहप्रभा पटेल सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *