जागरण विमर्श कॉनक्लेव-2026 में डीएम- एसपी ने प्रशासनिक व सुरक्षा चुनौतियों पर साझा किए विचार

महराजगंज जनपद में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित “जागरण विमर्श कॉनक्लेव-2026” कार्यक्रम में आज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “प्रशासनिक व सुरक्षा चुनौतियां” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए जनपद की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में प्रशासन और पुलिस के समक्ष सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का स्वरूप निरंतर बदल रहा है। ऐसी परिस्थितियों में तकनीक के प्रभावी उपयोग, सतर्क पुलिसिंग, जनसहयोग तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने मंच के माध्यम से जनपदवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनकी सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आमजन का विश्वास पुलिस की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है और पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा जनहित को सदैव प्राथमिकता दी जाती है।
पुलिस अधीक्षक ने दैनिक जागरण द्वारा आयोजित इस विमर्श को समाज में संवाद, नई सोच और सकारात्मक दिशा को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच प्रशासन, समाज और नागरिकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *