पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में “सेव गर्ल चाइल्ड” पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “सेव गर्ल चाइल्ड”विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य बेटियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार सिंह चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल , नरेन्द्र आनंद – एसोसिएट प्रोफेसर, अमृता विश्वविद्यालय केरल एवं श्रीमती श्वेता आनंद – एसोसिएट प्रोफेसर, अमृता विश्वविद्यालय केरल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा छात्राओं को योग एवं ध्यान के माध्यम से मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ स्मिता मिश्रा ने की तथा उप प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रधानाचार्या डॉ. स्मिता मिश्रा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जरूरी हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकगण एवं छात्राओं का सहयोग रहा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *