सितम्बर माह में किया जायेगा प्रतिभाओं का सम्मान –के. के. साहू

रायबरेली । साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति, साहू चौपाल द्वारा एक बैठक जिलामहासचिव डॉक्टर संजीव साहू क़े नेतृत्व में की गई जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू रहें,मुख्य अतिथि के. के. साहू ने कहा साहू चौपाल विगत कई वर्षों से समाज क़े मेधावी बच्चों क़े साथ समाजसेवियों, सेना,पुलिस, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान करता आ रहा है,इस बार मेधावी छात्रों क़े साथ उनके माता पिता को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया,उसी क्रम में आने वाले20 सितम्बर क़े दिन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा, सलोन तहसील प्रभारी मनोज साहू क़े कहा कार्यक्रम को सफल बनाने क़े लिए ब्लॉक स्तर पर संगोठी आयोजित की जाएगी, जिला महासचिव डॉक्टर संजीव साहू ने कहा साहू चौपाल बच्चों की प्रतिभा को निखारना एवं उनको जीवन में सफल बनाना ही साहू चौपाल का मुख्य उद्देश्य है,नगर अध्यक्ष अमित साहू ने कहा इस बार प्रतिभा सम्मान समारोह में रायबरेली जिले क़े साथ अन्य जिलों से भी हज़ारों सामाजिक लोग कार्यक्रम में भाग लेगे,बैठक में जिला संरक्षक रामशरण साहू, आर. डी. साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवबरन साहू, जिलाध्यक्ष सचिव शिव भोला साहू, राही ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू आदि पदाधिकारी रहें,

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *