जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन समस्त तहसीलों में किया गया। जिलाधिकारी महराजगंज एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से फरेन्दा तहसील में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर निकाय, समाज कल्याण, कृषि एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, महिला उत्पीड़न एवं साइबर अपराध से संबंधित मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा किसी भी प्रकार के विवाद को समय रहते निस्तारित कर कानून-व्यवस्था प्रभावित होने से रोका जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पारिवारिक विवाद एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में पीड़ित पक्ष की बात को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता को जागरूक करने तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा आमजन को त्वरित न्याय एवं सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डी एम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही का परिचय देना प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, तहसील एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *