आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत थाना परसामलिक पुलिस द्वारा मिश्रित आबादी वाले गांवों में किया गया फ्लैग मार्च

महराजगंज जनपद के थाना परसा मलिक में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा दिनांक 20.06.2026 को थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले ग्रामसभा परसा मलिक, दोगहरा एवं असुरैना में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। साथ ही लोगों को अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों का प्रसार न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *