आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा भारी पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त

महराजगंज जनपद में आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना सिंदुरिया क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया।

पैदल गश्त के दौरान वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *