करंट लगने से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम

 

बिजली के पोल के पास करंट की चपेट में आया अय्यूब अस्पताल ले जाते समय तोड़ा

भिटौली / महाराजगंज

भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिशुनपुर खुर्द में सोमवार दोपहर करंट लगने से 45 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी अय्यूब पुत्र तज्जमुल हुसैन दोपहर करीब 12 बजे घर के सामने लगे बिजली के पोल के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।
परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई आरिफ अली शाह ने भिटौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *