क्षेत्रीय अभियान प्रमुख व प्रधानाचार्य ने नवीन विवरणिका का किया विमोचन

भारतीय संस्कृति की अवधारणा ही सर्व समावेशी हैं – राजेंदू देव त्रिपाठी

गोरखपुर जनपद के सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) रेल विहार राप्ती नगर गोरखपुर क्षेत्रीय संयोजक राजेंदू देव त्रिपाठी की उपस्थित में एक विज्ञप्ति की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौर ने बताया कि
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में संस्कृति बोध परियोजना का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत राजेंदू देव त्रिपाठी (क्षेत्रीय अभियान प्रमुख विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश) ने सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) के प्रांगण में भैया बहनों को वन्दना सभा में संबोधित किया
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौर एवं क्षेत्रीय अभियान प्रमुख द्वारा संपन्न हुआ पधारे हुए अतिथि महानुभाव का परिचय एवं स्वागत सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा हुआ


कार्यक्रम के इस अवसर पर भैया बहनों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अभियान प्रमुख ने कहा कि संस्कृति की उपयोगिता और महत्ता तभी अक्षुण्ण रह सकती है, जब जीवन के व्यवहार में उसके मूल्यों का सम्यक समावेश हो। भारतीय संस्कृति की अवधारणा ही सर्व समावेशी है। इसी आधार पर भारतीय संस्कृति आचरण और व्यवहार में उतारने योग्य है।
भारतवर्ष प्राचीन काल से ही विश्व बंधुत्व व प्राणी मात्र से प्रेम तथा आत्मीयता का आदर्श स्थापित करता रहा है। सर्वजन समभाव भारतीय दर्शन और भारतीय संस्कृति की विरासत है। भारतीय परंपरा में माना गया है कि एक ही आत्मा सभी प्राणियों में नाना रूपों में व्यक्त होती है। आत्मर्वत सर्वभूतेषु य: पश्यति स: पंडित: ।
भारतीय संस्कृति में सर्वत्र एक तत्व देखा जाता है। सभी में आप भाव पाया जाता है, जीवन व्यवहार में सभी प्राणियों में समदर्शन की भावना है। सर्वे भवंति सुखिनः सर्वे संतु निरामया। की उदात्त भावना भारतीय संस्कृति के जीवन दर्शन में देखने को मिलती है। विश्व मानवता और विश्व बंधुता की भावना भारतीय संस्कृति में ही सुरक्षित है।
उक्त भावना समझ में बंधु एवं भगिनी के अंतःकरण में उतारने हेतु विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) विद्यालयों में छात्र-छात्र तथा समाज में सभी बंधु एवं भगिनी से विद्या भारती विद्यालय की विभिन्न संपर्क टोली वार्ता करके सहभागिता करने हेतु कटिबंध है।
इस अवसर पर पधारे हुए क्षेत्रीय अभियान प्रमुख एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की नवीन विवरणिका का विमोचन किया गया।
माननीय प्रधानाचार्य ने कहा कि विवरणिका द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक बंधु भगिनी को विद्यालय से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इसमें विगत सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं बोर्ड परीक्षा में सफल एवं स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों का भी विवरण है। यह हम सबके लिए उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम का संचालन जयंती प्रमुख आचार्य प्रेम सागर त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त भैया बहन एवं आचार्य आचार्या उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *