भारत निर्वाचन आयोग के सामने वामपंथी दलों का प्रदर्शन, कुछ नेता गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
29/09/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एमए बेबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्हें नई दिल्ली में भारत के चुनाव आयोग के मुख्यालय के बाहर वामपंथी दलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया है।

उनके साथ सीपीआई (एमएल) केंद्रीय समिति सदस्य सुचेता डे और श्वेता राज को भी हिरासत में लिया गया है।

वाम दलों ने संयुक्त रूप से चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

सीपीआई (एम) की ओर से जारी बयान में पुलिस पर प्रदर्शनकारियों की बात सुनने की बजाय उन पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

बयान में कहा गया, ”हमें हिरासत में लिया गया है और हमें नहीं पता कि हमें कहां ले जाया जा रहा है या हमें कब रिहा किया जाएगा।”

प्रदर्शन में सीपीआई (एमएल) के विभिन्न नेता, सीपीआई (एम) के नेता, सीपीआई (एमएल) नेता कॉमरेड सुचेता डे, श्वेता राज, एआईसीसीटीयू और एआईएलएजे के कार्यकर्ता, अन्य वरिष्ठ नेता और ट्रेड यूनियन नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *