राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसद बीजेपी में शामिल हो गए

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
24/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल –  आम आदमी पार्टी (आप) के प्रभावशाली नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने घोषणा की है कि वह पार्टी छोड़ देंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।

शुक्रवार को संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में चड्ढा ने बताया कि वे राज्यसभा में ‘आप’ के दो-तिहाई सदस्यों के समूह के साथ संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप भाजपा में विलय करने जा रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में पार्टी की अंदरूनी कलह तब सामने आ गई जब आप ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाकर अशोक कुमार मित्तल को यह जिम्मेदारी दे दी।

चड्ढा ने पार्टी के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई और पूछा कि जब उन्होंने जनहित के मुद्दे उठाए तो पार्टी को क्या नुकसान हुआ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए चड्ढा ने कहा, “जिस पार्टी को मैंने 15 साल तक अपने खून-पसीने से सींचा, वह पार्टी अब अपने सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक चुकी है।

अब यह पार्टी देश हित के लिए नहीं बल्कि निजी हितों के लिए काम कर रही है।”

राघव चड्ढा के साथ-साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम साहनी समेत कुल 7 सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है।

चड्ढा ने याद किया कि कई लोग उनसे कहते थे कि वह ‘सही व्यक्ति हैं लेकिन गलत पार्टी में हैं’ और कहा कि अब उन्होंने लोगों की सेवा करने के लिए एक नया रास्ता चुना है।

इस घटना को आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका और भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

ऐसी अटकलें भी शुरू हो गई हैं कि बीजेपी में शामिल होने के बाद चड्ढा को मंत्री पद नहीं दिया जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *