पनडुब्बी निर्माण संयंत्र का दौरा, लड़ाकू विमानों का ‘एस्कॉर्ट’; जर्मनी के साथ किस समझौते पर लौट रहे हैं राजनाथ सिंह?

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
24/04/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – वैश्विक स्तर पर हो रहे बड़े सुरक्षा बदलावों के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों बर्लिन दौरे पर हैं।

21 अप्रैल को जब राजनाथ सिंह जर्मन वायुसेना के विशेष विमान से म्यूनिख से बर्लिन पहुंचे तो उनके विशेष विमान की सुरक्षा लड़ाकू विमानों ने की।

जर्मन लड़ाकू विमानों द्वारा एस्कॉर्ट किया जाना इस यात्रा के रणनीतिक महत्व को दर्शाता है।

बर्लिन पहुंचने पर रक्षा मंत्री को औपचारिक सैन्य सम्मान दिया गया।

22 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी के कील में टीकेएमएस के पनडुब्बी निर्माण संयंत्र का दौरा किया।

वहां उन्हें आधुनिक नौसैनिक तकनीकों और क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।

बुधवार को उन्होंने जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ अहम बैठक की।

यह बैठक उनकी जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *