ईरान ने यूएई को दी चेतावनी: ‘गाजा के कसाइयों’ की मेजबानी से कोई फायदा नहीं होगा

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
01/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आलोचना की है।

सोशल नेटवर्क एक्स पर अरबी में लिखी पोस्ट में रेजाई ने यूएई का नाम लिए बिना कहा, ”जिस तरह अमेरिकी सैन्य ठिकानों की मेजबानी से आपको सुरक्षा नहीं मिली, उसी तरह ‘गाजा के कसाई’ की मेजबानी से भी कोई अच्छे नतीजे नहीं आएंगे।’

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘आइए हालिया युद्ध से सीखें, युद्ध को बढ़ाना बंद करें और ईरानी द्वीपों के बारे में निराधार दावे करना बंद करें।’

यूएई ने हाल ही में एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में ईरान की आलोचना की और तीन द्वीपों पर उसके कथित कब्जे का मुद्दा उठाया।

इन द्वीपों को लेकर ईरान और यूएई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

सुत्र के मुताबिक, हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं।

खासकर ईरान पर हाल ही में इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद यह तनाव और भी गहरा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *