सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित

 

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में डॉ. संजयन त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. संजयन त्रिपाठी को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों की मौजूदगी में डॉ. त्रिपाठी का स्वागत किया गया।

डॉ. संजयन त्रिपाठी के सपा में शामिल होने और प्रत्याशी घोषित किए जाने के साथ ही गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *