साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु महराजगंज पुलिस की पहल: राजकीय जिला पुस्तकालय में बालक-बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज जनपद में आज दिनाँक 05 / 10/2026 को साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन व युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के क्रम में, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम थाना, जनपद महराजगंज द्वारा एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम राजकीय जिला पुस्तकालय, महराजगंज में आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित बालक एवं बालिकाओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन एवं साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
🛡️ जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
Instagram Fraud & Impersonation: किसी अनजान व्यक्ति की फ़्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, फर्जी आईडी बनाकर होने वाले फ्रॉड से बचने और निजी फ़ोटो/जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करने की सलाह दी गई।
Giveaway Scam & Phishing: आकर्षक मुफ़्त उपहारों, लकी ड्रॉ और लॉटरी के नाम पर आने वाले फर्जी मैसेज/लिंक पर क्लिक न करने के प्रति सतर्क किया गया।
Investment Scam: सोशल मीडिया और टेलीग्राम आदि के माध्यम से कम समय में पैसा दोगुना करने या घर बैठे कमाई (Task Based Job) का लालच देने वाले फर्जी इन्वेस्टमेंट प्लान्स से बचने के तरीके बताए गए।
साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र:
o अपना OTP, पासवर्ड, UPI PIN या बैंक संबंधी कोई भी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
किसी भी संदिग्ध लिंक या अज्ञात एपीके (APK) फाइल को डाउनलोड न करें।
📞 साइबर हेल्पलाइन एवं शिकायत दर्ज कराने का माध्यम:
यदि कोई भी व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना समय गंवाए (Golden Hour में) निम्नलिखित माध्यमों से तत्काल शिकायत दर्ज कराएं:
साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930
राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in
निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम थाना महराजगंज में संपर्क करें।
महराजगंज पुलिस द्वारा जनहित और युवाओं की डिजिटल सुरक्षा हेतु इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

जारीकर्ता-सोशल मीडिया सेल, जनपद महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *