परतावल में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

 

लोक कल्याण की रक्षा, समानता अधिकार सनातन धर्म में सम्भव : महेश योगी।

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में आयोजित “विराट हिन्दू सम्मेलन” में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विराट हिन्दू सम्मेलन गरिमामय, अनुशासित एवं राष्टभाव से ओत-प्रोत वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रमेश जी प्रांत प्रचारक तथा मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्रीमंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी महेश योगी जी महाराज (महंत सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी, श्री अयोध्या धाम) रहे।

दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। मुख्य वक्ता एवं अतिथियों का स्वागत पुष्पवर्षा, शंखनाद एवं तिलक के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीवेश मिश्र द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रचारक विनय जी एवं नगर प्रचारक आदर्श जी ने की। संपूर्ण कार्यक्रम संगठन की उत्कृष्ट अनुशासनबद्धता एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

मातृशक्ति के रूप में पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी एवं व्यवसाई रघुनाथ गुप्ता की उपस्थिति रही।
जयंती त्रिपाठी ने कहा कि मातृशक्ति की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है-तथा समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

डॉ. स्वामी-महेश योगी ने कहा कि भारत संतों एवं धर्म की भूमि है। जब-जब अधर्म बढ़ा है, तब-तब धर्म का उत्थान हुआ है। उन्होंने सनातन संस्कृति को भास्त की आत्मा बताया। अपने संबोधन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए। यह देश ऋषि मुनियों की देश धरा है वीरों की और हिंदू की धरा है। भारत के राजाओं, संतों, ऋषियों और महापुरुषों ने मानवता, करुणा व समरसता का मार्ग दिखाया। यही कारण है कि आज भारत का कर्तव्य है कि वह विश्व गुरु बने, लेकिन शोषणकारी नहीं बल्कि मार्गदर्शक के रूप में।

रमेश जी ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन देश-के प्रत्येक कोने में आयोजित हो रहे हैं। हिन्दू धर्म सम्पूर्ण विश्व-के-कल्याण की भावना रखता है और हिन्दू समाज के संगठित होने से ही राष्ट्र एवं विश्व का कल्याण संभव है। वक्ताओं ने अपने संबोधनों में मातृशक्ति, भगवा ध्वज, भारतीय शिक्षा प्रणाली, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक एकता पर विशेष बल दिया। कहा कि जब हम जाति-भेद और छुआछूत छोड़ कर स्वयं खड़े होंगे, तभी दुनिया को संभाल सकेंगे। इसलिए कि जो स्वयं खड़ा नहीं होगा, वह गिरे हुए को उठाने की क्षमता भी नहीं रखेगा। कहा कि आज पूरी दुनिया अनैतिकता, अधर्म, अन्याय, युद्ध, जल और पर्यावरण संकट से जूझ रही है। ऐसी स्थिति में हिंदू समाज का दायित्व बनता है कि वह धर्म को आधार बनाकर मानवता के रक्षक के रूप में खड़ा हो।

इस दौरान वहां भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, अमन शांडिल्य, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, विवेक पटेल, जनार्दन सिंह, अरविंद चौधरी, मनोहर, आशुतोष, कौशल,श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल महामन्त्री अजय गौतम तेजा, काशीनाथ, मीरा सिंह तमाम व्यवसाई, किसान, युवा एवं हिन्दू समुदाय के हजारों लोग शामिल रहें।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *