गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण

परतावल/महराजगंज

ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। महाराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र की एक संपर्क मार्ग जो खपरदिकवा, कुसम्हा, बसवार, लक्ष्मीपुर भटगावा सहित दर्जनों गांवों को जोड़ती है यही नहीं ये लिंक मार्ग बाईपास के रूप मे पनियरा मार्ग को जोड़ती है पूरी सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात का पानी भर गया है।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर न तो डामर बचा है और न ही गिट्टी। दोनों तरफ धान के खेत हैं, जिसके बीच से गुजरने वाली यह सड़क अब कीचड़ और पानी का तालाब बन गई है। ग्रामीणों को रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
मोटरसाइकिल सवार भी झेल रहे दिक्कत
सड़क की हालत इतनी खराब है कि दो पहिया वाहन चालकों को भी जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। तस्वीर में कुछ युवक मोटरसाइकिल से पानी से भरे गड्ढों को बचाकर निकलते दिख रहे हैं। थोड़ी सी चूक से वाहन फिसलकर गिरने का डर बना रहता है।
ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से कई गांवों के लोग आते-जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, किसान और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं हुई।
बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और पक्कीकरण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *