24 घंटे में छिनैती का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में महिला के कान की बाली छीनने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपितों के कब्जे से छीना गया सामान बेचकर प्राप्त 2,420 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को मोटरसाइकिल से जा रहे एक दंपती के पीछे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और पीछे बैठी महिला के कान की बाली छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर खजनी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए रामपुर मलौनी निवासी रवि प्रकाश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छीना गया सामान बेचकर प्राप्त 2,420 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *