भावुक हुए बीईओ मुसाफिर सिंह पटेल, शिक्षकों ने नम आंखों से दी विदाई

परतावल / महाराजगंज

नगर पंचायत परतावल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छातिराम में बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल की विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों और शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति में पूरा माहौल भावुक हो गया।
इस अवसर पर ब्लॉक के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने बीईओ के कार्यकाल को याद करते हुए उनके शिक्षा के प्रति समर्पण और सहयोग की सराहना की।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल भावुक हो गए। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों से बच्चों के भविष्य को संवारने की अपील की। उन्होंने कहा कि “शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। आप सभी के सहयोग से ही परतावल ब्लॉक में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हुई है।
शिक्षकों ने भी उन्हें फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान कई शिक्षकों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीईओ के नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में वसीम बानो,डॉ पूजा शुक्ला,डॉ अनामिका,सौम्या रानी,रिचा शुक्ला, सीमा सिंह,कंचन दुबे विमला गौतम, इस्रावल अली, अजय,जुफेशा,अलका, विजेंद्र पटेल सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं विदाई समारोह में मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *