उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित UP-TET परीक्षा के दृष्टिगत डी एम एवम एस पी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

 

 

महराजगंज जनपद में आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित UP-TET परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा महराजगंज इंटर कॉलेज, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू पी.जी. कॉलेज सहित जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों तथा अन्य संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता, गोपनीयता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, अव्यवस्था अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनपद महराजगंज में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित UP-TET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *