थाना स्तर पर ही शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण — पुलिस अधीक्षक

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व्यवस्था एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने समस्त प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। महराजगंज पुलिस आमजन की समस्याओं के प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *