शेख हसीना की वापसी योजना ‘अंतिम’, बांग्लादेश सेना देगी पूरी सुरक्षा, भारतीय उच्चायुक्त का अचानक दिल्ली दौरा

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/10/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – शेख हसीना की बांग्लादेश में सुरक्षित वापसी पर ढाका और नई दिल्ली के शीर्ष अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है।

सुत्र ने बांग्लादेश के प्रशासनिक ढांचे में कई प्रभावशाली स्रोतों के माध्यम से इसकी पुष्टि की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था और स्थिति को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि शेख हसीना की वापसी में उनकी पूरी सुरक्षा की गारंटी भी शामिल है।

हसीना की सुरक्षा का मसला भी सुलझ गया
रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्रों ने मामले पर अधिक जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि कई महीनों की बातचीत के बाद पूर्ण सुरक्षा का मुद्दा सुलझा लिया गया है।

साल 2024 में जुलाई-अगस्त विद्रोह के बाद 5 अगस्त को शेख हसीना ढाका से भागकर भारत आ गईं।

तब से वह नई दिल्ली में एक अज्ञात स्थान पर रह रही है।

दिल्ली में हसीना की मौजूदगी भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव का एक बड़ा कारण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *