तन्मय त्रिपाठी एवम सौम्या पचेरिवाला ने स्वर्णपदक हाशिल कर बढ़ाया विद्यालय का मान हुए सम्मानित

 

गोरखपुर जनपद के रेल विहार राप्तीनगर में सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), में अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया तन्मय त्रिपाठी एवं सौम्य पचेरीवाला ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत के माननीय संभाग निरीक्षक अजय दुबे , विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौड़ उप-प्रधानाचार्या रुक्मणी उपाध्याय एवं खेल शिक्षिका शैली यादव द्वारा दोनों विजेता भैयाओं को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

अब ये दोनों विद्यार्थी आगामी एस.जी.एफ.आई. (SGFI) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर , प्रबंधक संजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने अपने बधाई संदेश में दोनों भैयाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *