वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत दिया ज्ञापन

 

नाहरपुर/गोरखपुर। वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षक कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश संरक्षक चंद्रभूषण मिश्र जिला अध्यक्ष गोरखपुर रवि प्रकाश यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। वित्तविहीन शिक्षकों के दैनिक स्थिति से अवगत कराते हुए कैशलैस सुविधा उपल्ब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया तथा सेवा शर्तों सहित जीविकोपार्जन एवं सम्मानजनक मासिक मानदेय सरकार से दिलाने का आग्रह किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तथा संरक्षक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र तथा पुष्प के कुछ देकर उनका अभिनंदन तथा स्वागत किया। देशबंधु शुक्ला तथा अनीता चौरसिया द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। स्वागत के क्रम में हजरत अली जिलाध्यक्ष देवरिया सोनू पटेल, जिलाध्यक्ष महाराजगंज रामजी सिंह, जिलाध्यक्ष बलिया राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष वाराणसी भीमाराम बिंद,जिलाध्यक्ष मिर्जापुर संतोष गुप्ता, जिलाध्यक्ष चंदौली बीके चौहान, जिलाध्यक्ष गाजीपुर मनोज पटेल, जिलाध्यक्ष जौनपुर श्याम नंदन शुक्ला, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधान महासचिव जियारत हुसैन ने भगवान कृष्ण और सुदामा का स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया कि वित्तविहीन शिक्षकों की दशा यह चित्र इंगित करता है। संगठन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजयनाथ उपाध्याय दिलीप मिश्रा श्री मोहर पांडेय धनंजय उपाध्याय धर्मराज पांडेय के नेतृत्व में एक लिखित मांग पत्र सौपा गया तथा आवश्यक कार्यवाही के लिए आग्रह किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने वित्तविहीन शिक्षक और कर्मचारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराने का आश्वासन दिया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *