एंटी करप्शन की बड़ी कार्यवाही घुस लेते हुए दरोगा को किया गिरफ्तार मचा हड़कम्प

 

 

महराजगंज जनपद में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2019 बैच के दरोगा मोहम्मद अशरफ खान को ₹50000 की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।यह कार्रवाई फरेन्दा थाने पर सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक मामले में की गई ।जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार दरोगा मोहम्मद अशरफ खान मूल रूप से गाजीपुर जिले का निवासी है और जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली में तैनात था उसके खिलाफ एंटी करप्शन टीम को विभाग से शिकायत मिली थी की वह किसी मामले में राहत देने और कार्रवाई से बचने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने गोपनीय जांच की और सही पाये जाने के बाद एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी दारोगा ने ₹50000 की रिश्वत स्वीकार की मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया और कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
क्या कहा एन्टी करप्सन टीम प्रभारी शिव मनोहर यादव ने

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शिव मनोहर यादव ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी दारोगा को घूस लेते समय गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है शिव मनोहर यादव ने यह भी बताया कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं सूत्रों की माने तो इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा की भूमिका से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है एन्टी करप्सन की टीम यह भी पता लगा रही है कि इस मामले से जुड़े कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी तो सम्मिलित नहीं था । एन्टीकरप्शन की टीम ने बताया जांच पूरी होने के पश्चात विस्तृत और आधिकारिक रूप से जानकारी साझा किया जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *