विद्या मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन


लालगंजरायबरेली।
बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, लालगंज में ‘सप्तशक्ति संगम (नारी सशक्तिकरण) मातृ सम्मेलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित मातृशक्ति एवं अतिथियों ने राष्ट्रगान और मंगलाचरण में सहभागिता की । आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति की भूमिका, नारी सशक्तिकरण तथा समाज व राष्ट्र निर्माण मे महिलाओं की अहम सहभागिता पर विचार-विमर्श करना है ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज सिंह प्रभारी महिला थाना इंचार्ज लालगंज ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा है, और उसकी सुरक्षा तथा सम्मान हम सबकी पहली जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षा, गायत्री परिवार से पधारी श्रीमती मीना सिंह ने कहा कि आज माताओं को कौशल्या बनने की आवश्यकता है तभी हम अपने घरों के बालकों को राम जैसा आदर्श बना सकेंगे । महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने संक्षिप्त लेकिन प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए ।डॉ. शालिनी साहू ने कहा कि शिक्षित महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है, इसलिए नारी शिक्षा हमारा सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मंजू सिंह , विजय लक्ष्मी ने कहा कि हर महिला समर्थ है, बस उसे प्रोत्साहन और अवसर की आवश्यकता होती है कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण मातृशक्ति की उपस्थिति एवं उत्साह से सराबोर रहा।
विशेष आकर्षण में प्रश्नोत्तरी, प्रेरणादायी महिलाओं के संदेश तथा विशिष्ट माताओं का सम्मान प्रमुख रहा। रूप सज्जा में शुभी मिश्रा दुर्गावती, सौम्या गुप्ता रानी लक्ष्मी बाई, अदिति दीक्षित पद्मावती, गरिमा तिवारी चेनम्मा, माही सिंह जोधाबाई,अर्चिका रानी कर्णवती ,आंचल मौर्या अहिल्याबाई के रूप में कार्यक्रम में प्रस्तुत हुई । प्रश्नोत्तरी पुरस्कार में रेखा सिंह , राखी मिश्रा , प्रज्ञा बाजपेई , प्रतिष्ठा बाजपेई, अर्चना तिवारी ,वैशाली शुक्ला को पुरस्कृत किया गया । विद्यालय द्वारा समाज की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें सुशीला पाल , अर्चना साहू , शिवकांती शर्मा आकांक्षा मिश्रा, रेखा सिंह को सम्मान प्राप्त हुआ । विद्यालय के अध्यक्ष अनन्त पाण्डेय, प्रबन्धक सचिन रस्तोगी और प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों एवं मातृशक्ति को विद्यालय आगमन के लिए आभार ज्ञापित किया ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *