समाजवादी पार्टी ने एस आई आर को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर साधा निशाना,


लालगंजरायबरेली। एस आई आर को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे पूर्व मंत्री रामवृक्ष सिंह यादव ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी के वोट कटवा कर 2027 में सत्ता हथियाना चाहती है, लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सतर्क हैं और जनता भी भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि एस आई आर कार्यक्रम जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। योजना बनाकर प्रशिक्षित कर्मचारियों को सघन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगाना चाहिए था। बीएलओ फार्म तक नहीं भर पा रहे हैं तो गांव की जनता कैसे फॉर्म भर कर जमाकरेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल अधिकारियों की सहायता कर रहे हैं और मतदाताओं के फॉर्म भराने में अहम रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने बीएलओ की हो रही
मौतो पर भी नाराजगी जताई और कहा कि अगर पहले से ही पर्याप्त समय दिया जाता तो कर्मचारियों पर दबाव नहीं बनता।
वही दिव्यांबर सिंह राजा बाबा ने कहा कि एस आई आर कार्यक्रम स्वागत योग्य है लेकिन कोई भी योग्य मतदाता छूटना नहीं चाहिए इसके लिए सरकार को विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। आज भी हिंदुस्तान की जनता फार्म ठीक प्रकार से भर नहीं पाती है ।सहयोग के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सरेनी विधानसभा के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता जेपी यादव ने भी बैठक को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को एस आई आर के काम में तत्परता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस बार सतर्क हैं। हम अपना वोट कटने नहीं देंगे।प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता लगाया गया है। हमारी पार्टी का उद्देश्य है कि सभी मतदाताओं के फॉर्म भरे जाएं और उनके नाम नई मतदाता सूची में जरूर हो। जेपी यादव ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग और प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ,राजेंद्र यादव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ,अमरेंद्र सिंह यादव, सतीश महाजन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *