काठमाण्डौ में आधी रात तक सनी लियोनी का ठुमका, नेपाली खूबसूरती का गुणगान

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/01/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी सनी लियोनी इस वक्त नेपाल में हैं।

वह एक कैसीनो में परफॉर्म करने के लिए काठमाण्डौ पहुंची थीं और रविवार शाम को मुंबई लौटने के लिए तैयार हैं।

शनिवार रात कैसीनो में लियोनी ने बॉलीवुड के मशहूर आइटम ट्रैक पर डांस परफॉर्मेंस दी ।

उन्होंने नेपाली कोरस के साथ-साथ ‘मेरा पिया घर आया’ और ‘लैला में लैला’ जैसे हिट गानों पर डांस कर मनोरंजन किया ।

इस मौके पर डांस परफॉर्म करने से पहले सनी ने नेपाल की जमकर तारीफ की ।

उन्होंने कहा कि उन्हें नेपाल से प्यार है और नेपाल उनके जीवन में देखी गई सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे नेपाल से प्यार है. नेपाल मेरे जीवन में देखी गई सबसे खूबसूरत जगह है।

यह सनी की नेपाल की चौथी यात्रा है। पिछली बार वह झापा जिला के कैसीनो में आई थी ।

इससे पहले वह एक नेपाली फिल्म के प्रीमियर और उससे पहले एक ब्रांड प्रमोशन के लिए आई थीं ।

पिछली बार जब वह नेपाल आई थीं तो उन्होंने यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की थी और अपने परिवार के साथ दोबारा यहां आने की बात कही थी ।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *