मुस्लिम गर्भवती महिला भटक रही न्याय के लिए,क्योंकि आरोपी गैर धर्म का है इसलिए

 

मुस्लिम गर्भवती महिला भटक रही न्याय के लिए,क्योंकि आरोपी गैर धर्म का है। शायद इसलिए उसे न्याय नहीं मिल रहा है क्योंकि पुलिस रिपोर्ट में
आया गर्भवती मुस्लिम महिला का पति सामने बोला अपनी मर्जी से पहली पत्नी के साथ हूं अब क्या होगा मुस्लिम महिला का । और कौन है ये सीबीआई,एसटीएफ के अधिकारी जो उठा ले गए गर्भवती मुस्लिम महिला का सामान, रायबरेली शहर कोतवाली की रहने वाली मुस्लिम महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर तीसरी बार शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके लापता पति को खोज कर दिया जाए। वही इस मामले में पुलिस ने एक शिकायत मुस्लिम महिला ने पुलिस से पहले अपनी आशंका दर्ज का कराई थी कि उसके पति दीनू सिंह पुत्र शिव बिंद सिंह निवासी बड़ेरवा थाना डलमऊ के साथ कोई गंभीर घटना को अंजाम दिया जा सकता है । महिला का कहना है कि वह 6 माह से गर्भवती भी है । वहीं उसने संदीप सिंह, बच्चा सिंह, रमाशंकर सिंह, रीनू सिंह,संजीत सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आगरा के शमशाबाद शहीद नगर स्थित उसके व्यवसाय स्थल और किराए के घर पर इन लोगों द्वारा सीबीआई अफसर बनकर पहुंचने और वहां पर के पति के साथ पहुंच कर घर से पूरा सामान उठा ले गए। मुस्लिम महिला के अनुसार उसकी घर की नौकरानी ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है और वीडियो भी वायरल करके पूरी बात बताई है। गर्भवती मुस्लिम महिला ने तीसरी बार अपने पति को सुरक्षित अपने पास पहुंच जाने और उक्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है उसने कहा है कि इन लोगों से उसके और उसके पति को जान का भी खतरा है। क्योंकि यह लोग इतने दबंग है कि रायबरेली जिले से जाकर आगरा जिले से घर का सामान उठा सकते हैं तो जिले में तो कुछ भी करवा सकते हैं। पीड़िता ने तीन बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के कर भी मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज करवाई । जिस पर एक शिकायत का निस्तारण करते हुए पुलिस ने मुस्लिम महिला को बताया कि उसका पति दीनू सिंह अपने घर पर अपनी पहली पत्नी के साथ है और आईपीसी की धारा 494 के तहत माननीय न्यायालय जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दे दी। वही महिला का कहना है कि दीनू सिंह ने पहले ही उससे झूठ बोलकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था जिसकी शिकायत रायबरेली के डलमऊ थाने में दर्ज करवाने के बाद दीनू सिंह ने सुलहनामा किया था और उसके साथ शादी रचाई थी। वही महिला ने अपने घर गृहस्थी के समान उठा ले जाने पर भी कार्यवाही की बात कही थी जिसे पुलिस पूरी तरह से ही अपनी रिपोर्ट आख्या में पी गई । महिला ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री से मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *